सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन, कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी
जगदलपुर, 26 नवंबर 2026/ लगभग एक साल तक लंबित रहे वेतन का भुगतान होने के बाद इन पारीश्रमिक कर्मचारियों के चेहरे पर संतोष और खुशी के साथ ही शासन के प्रति आभार भी साफ झलक रहा है। बस्तर जिले में श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत के बाद 13 कर्...
जगदलपुर, 26 नवंबर 2026/ लगभग एक साल तक लंबित रहे वेतन का भुगतान होने के बाद इन पारीश्रमिक कर्मचारियों के चेहरे पर संतोष और खुशी के साथ ही शासन के प्रति आभार भी साफ झलक रहा है। बस्तर जिले में श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत के बाद 13 कर्मचारियों को उनके हक का एक लाख 62 हजार रुपये बकाया वेतन मिल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बॉबी चौधरी सहित 13 कर्मचारी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विस लिमिटेड के माध्यम से एक चार पहिया शोरूम में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। दिसंबर 2025 का इन सभी कर्मचारियों का कुल एक लाख 62 हजार रुपये वेतन भुगतान अटका हुआ था। कर्मचारी लगातार अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी द्वारा टालमटोल किया जाता रहा, जिससे लंबे समय तक पारीश्रमिक न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और विश्लेषण — apnabulletin.com पर।